मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया असाटी दिवस समारोह
एमसीबी- हर साल शरद पूर्णिमा को मनाया जाने वाला असाटी दिवस समारोह पूरे देश के साथ साथ मनेन्द्रगढ़ में भी मनाया गया । काली मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया । इसके बाद मंदिर में विराजी मातारानी की आरती सभी सामाजिक बंधुओ ने मिलकर की । इस अवसर पर हौजी के अलावा अन्य गेम खेले गए और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में मंच पर उपस्तिथ छतीसगढ़ असाटी समाज के उपाध्यक्ष अनीश गुप्ता , महिला समिति की प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती भावना गुप्ता और महिला समिति मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता गुप्ता ने अपने उदबोधन में सभी को असाटी दिवस की बधाई दी। असाटी दिवस समारोह में अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सतीश गुप्ता , उमेश गुप्ता , नितिन गुप्ता , आशीष गुप्ता , रोहित गुप्ता , सिद्धार्थ गुप्ता , छोटेलाल असाटी , श्रीमती माया गुप्ता , श्रीमती शीला गुप्ता, श्रीमती गीता गुप्ता , श्रीमती सविता गुप्ता , श्रीमती अंजना गुप्ता , श्रीमती अभिलेख गुप्ता , श्रीमती हेमलता गुप्ता , श्रीमती संगीता गुप्ता , श्रीमती अनामिका गुप्ता , श्रीमती साक्षी गुप्ता, श्रीमती स्वाति गुप्ता , श्रीमती सोनम गुप्ता , सिद्धि गुप्ता उपस्तिथ थे । सभी सामाजिक बंधुओ ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।
खबर जागरण (न्यूज देश की आवाज)
