राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में मनेंद्रगढ़ के छात्र का चयन, जिले का नाम रोशन
राजेश सिन्हा 8319654988
मनेंद्रगढ़।राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता हैंडबॉल का आयोजन 11 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक सोमनाथ (गुजरात) में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए क्रीड़ा परिसर मनेंद्रगढ़ में अध्ययनरत कक्षा 12वीं के छात्र आशीष कुमार सिंह, पिता श्री सुरज सिंह, का चयन हुआ है। आशीष की इस उपलब्धि से क्रीड़ा परिसर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
हैंडबॉल कोच श्रीमती मीना प्रजापति वर्ष 2023 से निरंतर हैंडबॉल का प्रशिक्षण दे रही हैं। उनके मार्गदर्शन में क्रीड़ा परिसर के खिलाड़ियों ने पिछले तीन वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
सत्र 2023-25 में 07 छात्र, सत्र 2024-25 में 06 छात्र तथा सत्र 2025-26 में 18 छात्रों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर क्रीड़ा परिसर का नाम रोशन किया है।
विशेष रूप से सत्र 2025-26 में छात्र आशीष कुमार सिंह का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना क्रीड़ा परिसर की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
इस अवसर पर आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री अंकिता मरकाम ने कोच श्रीमती मीना प्रजापति एवं छात्र आशीष कुमार सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
