Oplus_16908288
राजस्थान भवन (न्यास) में संरक्षक एवं अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न
मनेंद्रगढ़। आज दिनांक को राजस्थान भवन (न्यास) में निर्वाचन अधिकारी श्री सुदीप पोद्दार, श्री व्यंकटेश अग्रवाल एवं श्री सोहन पोद्दार की देखरेख में संरक्षक एवं अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
चुनाव प्रक्रिया के पश्चात संरक्षक पद पर
1. श्री पवन गोयल
2. श्री रघुनाथ पोद्दार
को निर्वाचित घोषित किया गया।
वहीं अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में श्री श्याम सुंदर पोद्दार ने जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने का गौरव प्राप्त किया।
चुनाव उपरांत नवनिर्वाचित संरक्षकों एवं अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजस्थान भवन (न्यास) व्यास समाज की सेवा के लिए सदैव संकल्पित रहा है और आगे भी समाजहित में निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान भवन में जन-उपयोगी सुविधाओं के विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि समाज के सभी वर्गों को इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान समाज के गणमान्य नागरिक एवं सदस्य उपस्थित रहे और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
राजेश सिन्हा 8319654988
