जनार्दन केवट बने ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भाजपा ने मंडल अध्यक्ष की सूची किया जारी
एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में एमसीबी जिले की ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।
यह सूची ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देश पर तथा भाजपा एमसीबी जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावेल की सहमति से जारी की गई है।
जारी सूची के अनुसार एमसीबी जिले में ओबीसी मोर्चा में जनार्दन केवट को मनेंद्रगढ़ मंडल का अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी पदाधिकारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई है कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ओबीसी समाज तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य करेंगे।
भाजपा संगठन ने विश्वास जताया है कि नई मंडल अध्यक्ष के गठन से जिले में ओबीसी मोर्चा की गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी तथा संगठनात्मक मजबूती आएगी।
राजेश सिन्हा 8319654988

