प्रदीप वर्मा बने भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह
मनेंद्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक विस्तार के तहत ओबीसी मोर्चा जिला कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय के मार्गदर्शन में जारी की गई है। वहीं ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू के निर्देश तथा भाजपा एमसीबी जिलाध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले की सहमति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
जारी सूची में मनेंद्रगढ़ निवासी भाजपा नेता प्रदीप वर्मा को ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदीप वर्मा को संगठन में सक्रियता, कार्यशैली और लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदीप वर्मा इससे पहले भी भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी और पार्टी कार्यक्रमों में निरंतर सहभागिता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
प्रदीप वर्मा के जिला महामंत्री नियुक्त होने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर प्रदीप वर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ ओबीसी समाज के हितों के लिए कार्य करते रहेंगे तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
राजेश सिन्हा 8319654988

