जिला क्रिकेट संघ कोरिया की बैठक संपन्न, गुरमीत सिंह बने नए अध्यक्ष
कोरिया (छत्तीसगढ़)। जिला क्रिकेट संघ कोरिया की महत्वपूर्ण बैठक 30 जनवरी को आयोजित की गई, जिसमें संघ से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से श्री गुरमीत सिंह को जिला क्रिकेट संघ कोरिया का नया अध्यक्ष चुना गया।
बैठक की कार्रवाई सचिव आशीष अग्रवाल, विनोद जायसवाल, संजय सिंह, कोषाध्यक्ष अमित चावड़ा, सह सचिव शारदा मरावी, सहायक रमणीक सिंह एवं किशन केवट की मौजूदगी में संपन्न हुई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले में क्रिकेट के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और संघ को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में जिले में क्रिकेट गतिविधियों के विस्तार की उम्मीद जताई।
राजेश सिन्हा 8319654988
