राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत वाणिज्य संकाय ने आयोजित किया फ़न एवं फ़ूड फेस्ट, 150 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
मनेंद्रगढ़। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत स्किल एनहांसमेंट कोर्स के तहत विद्यार्थियों में उद्यमिता एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाणिज्य संकाय द्वारा बुधवार 11 फरवरी 2026 को फ़न एवं फ़ूड फेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय में अध्ययनरत लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
फ़ूड फेस्ट में विद्यार्थियों ने स्वयं विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए, जिनमें छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन फरा चटनी, गाजर का हलवा, समोसा चाट, गुपचुप, दही भल्ले, पापड़ी चाट, दाबेली, केक्स, पेस्ट्री, गुलाब जामुन, कोल्ड कॉफ़ी, इडली फ्राई, फ्रूट सलाद, सैंडविच और गुजिया सहित कई स्वादिष्ट व्यंजन शामिल रहे। वहीं फ़न एक्टिविटी के तहत सिक्का खेल, गेंद खेल एवं डम्बल उठाओ जैसे मनोरंजक खेलों के स्टॉल भी लगाए गए, जिसमें विद्यार्थियों और आगंतुकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. श्राबनी चक्रवर्ती के संरक्षण, आईक्यूएसी के सहयोग तथा वाणिज्य संकाय की विभागाध्यक्ष एवं सहायक प्राध्यापकों श्रीमती स्मृति अग्रवाल, डॉ. रामजी गर्ग एवं शुभम गोयल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, विशिष्ट अतिथि जनभागीदारी अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह राणा सहित जिले के सम्मानित नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया।
महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राजेश सिन्हा 8319654988


