महाशिवरात्रि पर शिवमूर्तेश्वर महादेव मंदिर में विशेष आयोजन, चारों प्रहर होगा पूजन-अभिषेक, 16 फरवरी को महाभंडारा
मनेन्द्रगढ़। देवाधिदेव महादेव का पावन पर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष 15 फरवरी 2026, रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध शिवमूर्तेश्वर महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन रखा गया है। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में चारों प्रहर में विधिवत पूजन-अभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
मंदिर समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पूजन का समय इस प्रकार निर्धारित किया गया है—
प्रथम प्रहर पूजन
सायं 6:11 बजे से रात्रि 9:23 बजे तक
द्वितीय प्रहर पूजन
रात्रि 9:23 बजे से 12:36 बजे तक
तृतीय प्रहर पूजन
मध्य रात्रि 12:36 बजे से प्रातः 3:47 बजे तक
चतुर्थ प्रहर पूजन एवं अभिषेक
प्रातः 3:47 बजे से 6:59 बजे तक, इसके उपरांत हवन किया जाएगा।
इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन 16 फरवरी 2026, सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से किया जाएगा।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार मंदिर पहुंचकर अभिषेक, पूजन एवं महाप्रसाद ग्रहण कर महाशिवरात्रि पर्व को भक्तिमय बनाने की अपील की है।
यह आयोजन शिवमूर्तेश्वर महादेव, ट्वायज एंड गिफ्ट गैलरी द्वारा नई सब्जी मंडी रोड, निदान फिजियोथेरेपी क्लीनिक के सामने, मनेन्द्रगढ़ में किया जा रहा है।
समिति ने श्रद्धालुओं से उत्साहपूर्वक शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा— “बाबा ने बुलाया है, नहीं कोई बहाना है, आना ही आना है।”
राजेश सिन्हा 8319654988


