आस्था, साहस और संकल्प की मिसाल: मनेंद्रगढ़ के दो युवा 2200 किमी साइकिल से तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए रवाना
राजेश सिन्हा,8319654988
मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)। आस्था, साहस और दृढ़ संकल्प का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मनेंद्रगढ़ नगर के दो युवा दुर्गेश गिरि एवं रामनारायण केवट तिरुपति बालाजी के पावन दर्शन के लिए लगभग 2200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर गुरुवार को रवाना हुए। दोनों युवाओं ने इस आध्यात्मिक एवं साहसिक यात्रा को करीब 22 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
यात्रा का शुभारंभ मनेंद्रगढ़ स्थित श्री राम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने दोनों युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सुरक्षित, सफल एवं मंगलमय सफर की कामना की और शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
इस अवसर पर पार्षद अजय जायसवाल, रवि जैन, एल्डरमैन हीरालाल रजक, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन, अमित पुरी, समाजसेवी विमलेश अग्रवाल, हरीश गुप्ता, अमित कक्कड़, संजीव श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रभु श्री वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) की कृपा दोनों युवाओं पर बनी रहे तथा उनकी यह आस्था और संकल्प से भरी यात्रा सुरक्षित, सफल एवं प्रेरणादायक साबित हो। नगरवासियों ने भी दोनों यात्रियों के सकुशल दर्शन कर लौटने की कामना की।
खबर जागरण न्यूज (देश की आवाज)एमसीबी
