सीएससीएस की सीनियर संभावित टीम में फिर चमके कोरिया के अमित यादव, जिले में खुशी की लहर
राजेश सिन्हा,8319654988
मनेन्द्रगढ़/कोरिया। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) द्वारा सत्र 2026-27 के लिए घोषित सीनियर वनडे एवं टी-20 संभावित टीम में एक बार फिर कोरिया जिले के प्रतिभाशाली क्रिकेटर अमित यादव का चयन हुआ है। इस उपलब्धि से जिले के क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।
जिला क्रिकेट संघ कोरिया के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अमित यादव को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल क्रिकेट भविष्य की कामना की। संघ ने कहा कि अमित यादव लगातार अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर कोरिया जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित कर रहे हैं। लगातार संभावित टीम में चयन होना उनकी प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है।
संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अमित यादव आगामी प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले का नाम और ऊंचा करेंगे। उन्होंने कहा कि अमित की सफलता जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है और उनके संघर्ष व उपलब्धियां नई पीढ़ी को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।
जिला क्रिकेट संघ कोरिया परिवार ने अमित यादव के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे जिले को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है और उम्मीद है कि वे आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट में भी अपनी मजबूत पहचान बनाएंगे।
खबर जागरण न्यूज(देश की आवाज)
