एमसीबी में पहली बार NEET सफल विद्यार्थियों का कायस्थ महासभा व GKC ने किया सम्मान, प्रतिभाओं का बढ़ाया उत्साह
राजेश सिन्हा,8319654988
मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)।एमसीबी जिला मुख्यालय में कायस्थ महासभा एवं ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (GKC) के संयुक्त तत्वावधान में चित्रगुप्त, अंबिका एवं गणेश मंदिर परिसर में प्रेरणादायी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रतिष्ठित NEET परीक्षा में सफल छह प्रतिभाशाली विद्यार्थियों आदित्य अग्रवाल, निपुन जैन, अनुराग मिश्रा, मो. अयाज, ईशान कुमार सिंह एवं अनुराग नाथ त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।
यह एमसीबी जिले का पहला अवसर रहा, जब कायस्थ समाज ने NEET में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सार्वजनिक रूप से सम्मान कर उनकी उपलब्धि का उत्सव मनाया। समारोह में विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर, स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे जिले के लिए गौरव की बात है और यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी कठिन परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देगी।
सम्मानित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासित दिनचर्या, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। साथ ही उन्होंने NEET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को धैर्य, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। इस अवसर पर वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. अविनाश खरे (सीएचएमओ), नरेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, धनंजय सिन्हा, संजय सिन्हा,मनोज खरे, विकास श्रीवास्तव, स्वप्निल सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, श्रेयश श्रीवास्तव, विकेश श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, अमित खरे, पंकज श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं बबीता श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव, सुषमा श्रीवास्तव एवं रितु सिन्हा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सभी विद्यार्थियों ने कायस्थ महासभा, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (GKC) तथा समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि प्रतिभाओं का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देने का एक सशक्त माध्यम भी है।
खबर जागरण न्यूज(देश की आवाज)एमसीबी
