रफीक मेमन बने छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन के नायब सदर
प्रदेशभर में संगठन विस्तार के तहत पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन (CGMA) के संगठनात्मक विस्तार एवं समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से प्रदेशभर में पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया है। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़ निवासी रफीक भाई मेमन को छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन का नायब सदर (उपाध्यक्ष) मनोनीत किया गया है।
छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन के सदर हाजी इदरीश लोया द्वारा जारी मनोनयन के अनुसार संगठन के मार्गदर्शन के लिए हाजी रज्जाक भाई मेमन (रज्जू भाई), हाजी इब्राहिम भाई मेमन एवं हाजी फारूक भाई वारसी को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन में हाजी अब्दुल गफ्फार (गफ्फू भाई), गरियाबंद को संयोजक, हाजी दिलावर भाई रोकड़िया को सचिव तथा हाजी हनीफ भाई उमरानी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
तीन सदस्यों को नायब सदर की जिम्मेदारी
एसोसिएशन के नायब सदर के रूप में हनीफ भाई शेखानी (कांकेर), रफीक भाई मेमन (मनेन्द्रगढ़) एवं अनवर भाई शेखानी (बिलासपुर) को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा शाहिद भाई (केशकाल) को सहसचिव, फिरोज भाई वाघडिया (बसना) को सह-कोषाध्यक्ष, यूनुस भाई (कोरबा) को लीगल एडवाइजर तथा यासीन भाई कलावाडिया को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।
कार्यकारिणी में इन सदस्यों को मिली जगह
छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन की कार्यकारिणी में अमीन भाई पारेख (कोरबा), साजिद भाई फुलारा (बसना), हनीफ भाई उजाला (कांकेर), शरीफ भाई (कांकेर), हनीफ भाई बारवटीया (जगदलपुर), मुश्ताक भाई ढेबर (राजिम), वल्ली भाई राजवानी (महासमुंद) एवं इलियास भाई बारवटीया (जगदलपुर) को शामिल किया गया है।
समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील
मनोनयन के बाद छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन के सदर हाजी इदरीश लोया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को मुबारकबाद देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से तन, मन और धन के साथ संगठन को आगे बढ़ाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
वहीं, रफीक भाई मेमन को नायब सदर बनाए जाने पर मनेन्द्रगढ़ के मेमन समाज में खुशी का माहौल है। समाज के लोगों ने उनके मनोनयन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रियता से छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन को प्रदेश स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
राजेश सिन्हा,8319654988

