चोरी की वारदातों पर मनेंद्रगढ़ कोतवाली की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्ता
मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में बीते कुछ दिनों से सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी की कई वारदातों में संलिप्त बताए जा रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
बताया जा रहा है कि पिछले करीब 15 दिनों से मनेंद्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं को लेकर लगातार पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे थे। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।
कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने चोरी की घटनाओं की कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
पुलिस का दावा-चोरी की अन्य वारदातों की भी होगी जांच
कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस चोरी की घटनाओं में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
स्थान– एमसीबी, छत्तीसगढ़
राजेश सिन्हा,8319654988

