‘हनुमान अंश’ फिल्म छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। फिल्म की प्रेरणादायी विषयवस्तु से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री ने इसे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा पर आधारित फिल्में समाज और विशेषकर नई पीढ़ी को अपनी संस्कारों, जीवन मूल्यों और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
उन्होंने कहा कि नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके जीवन और विचारों पर आधारित ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में समाज को सकारात्मक संदेश देने के साथ युवाओं को सेवा, भक्ति और मानवीय मूल्यों की दिशा में प्रेरित करती हैं।
मुख्यमंत्री ने फिल्म की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संत परंपरा और आध्यात्मिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने वाली ऐसी रचनात्मक पहल का स्वागत किया जाना चाहिए।
राजेश सिन्हा,8319654988
