आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पौष्टिक आहार का प्रदर्शन, हितग्राहियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
एमसीबी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सेक्टर खोंगापानी के वार्ड 14 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हसदेव महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणु सिंह रहीं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मीनू पटेल, सदस्यगण, वार्ड पार्षद सुमिला रॉय, अनिरुद्ध यादव सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद पौष्टिक थाली का प्रदर्शन किया गया, जिसमें संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही प्रोटीनयुक्त खाद्य सामग्री का प्रदर्शन कर महिलाओं और बच्चों के पोषण को लेकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान न्योता भोज और अन्न दान का भी आयोजन किया गया। विभागीय योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों के साथ संवाद कर उन्हें योजनाओं के लाभ और आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर उत्कृष्ट सहभागिता और लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों का सम्मान किया गया। साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता के कार्यों में योगदान देने वाली मितानिनों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
राजेश सिन्हा 8319654988

