मितानिन बहनों को गिफ्ट देने पर कांग्रेस के सवालों का स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब, बोले – कांग्रेस को तकलीफ क्यों, उन्हें भी बांट लेना चाहिए
मनेंद्रगढ़। मितानिन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मितानिन बहनों को झोला (गिफ्ट) वितरित किए जाने को लेकर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने आज इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कार्यक्रम सरकारी था, जो अपने निर्धारित उद्देश्य के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मेरा व्यक्तिगत कार्यक्रम था, जिसमें मैंने मितानिन बहनों को सम्मानित किया और उन्हें उपहार स्वरूप गिफ्ट दिए।
मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस को तकलीफ क्यों हो रही है? उन्हें भी बांट लेना चाहिए।”
स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान के बाद मितानिन दिवस पर गिफ्ट वितरण को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस की ओर से मंत्री के इस जवाब पर आगे क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
खबर जागरण न्यूज(देश की आवाज)
