राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ओपी विश्वकर्मा का शानदार प्रदर्शन, 3 पदक किए अपने नाम
मनेंद्रगढ़ एमसीबी। 45वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक मध्यप्रदेश के जबलपुर में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झगराखंड निवासी अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी ओपी विश्वकर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने लंबी कूद स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। वहीं तंवा फेंक एवं गोला फेंक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर दो कांस्य पदक अपने नाम किए।
ओपी विश्वकर्मा पिछले 23 वर्षों से लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते आ रहे हैं और अनेक पदक जीतकर क्षेत्र को गौरवान्वित कर चुके हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। खेल प्रेमियों एवं नगरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
राजेश सिन्हा,8319654988
