भारतीय कलाकार संघ में संतोष कुमार विश्वकर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, बने झारखंड राज्य प्रभारी
राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं मार्गदर्शक मंडल में भी मिली जगह, संगठन नेतृत्व का जताया आभार
राजेश सिन्हा,8319654988
अम्बिकापुर। भारतीय कलाकार संघ ने संगठन विस्तार के तहत संतोष कुमार विश्वकर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें झारखंड राज्य प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें संगठन के मार्गदर्शक मंडल एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति में भी शामिल किया गया है।
नियुक्ति के बाद संतोष कुमार विश्वकर्मा ने संगठन के राष्ट्रीय संयोजक श्री अंकुर पेंटर, समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश संयोजक, प्रदेश सलाहकार, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, प्रदेश संगठन मंत्री, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा और विश्वास के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
उन्होंने कहा कि वे संगठन के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा भारतीय कलाकार संघ को और अधिक मजबूत बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों का पुनः धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
खबर जागरण न्यूज(देश की आवाज)एमसीबी
