कोरिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा अंडर-23 और सीनियर वर्ग के चयन ट्रायल 6 सितंबर को मनेंद्रगढ़ में
कोरिया/एमसीबी।जिला क्रिकेट संघ कोरिया (छत्तीसगढ़) ने पुरुष वर्ग के आगामी क्रिकेट सत्र के लिए चयन ट्रायल की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए यह ट्रायल 6 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया का आयोजन जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ स्थिति स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड में होगा। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर कमल घोष की निगरानी में खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा जाएगा और पारदर्शिता के साथ टीम का चयन किया जाएगा।
अंडर-23 वर्ग के लिए कटऑफ तिथि निर्धारित
संघ की ओर से अंडर-23 वर्ग में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए जन्मतिथि का कटऑफ 1 सितंबर 2004 से 31 अगस्त 2008 के मध्य निर्धारित किया गया है। पात्र खिलाड़ियों को ट्रायल स्थल पर समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
चयन प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहेंगे पदाधिकारी
आयोजन के दौरान जिला क्रिकेट संघ कोरिया के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, कोषाध्यक्ष अमित चावड़ा, विनोद जायसवाल, सारदा मरावी, संजय सिंह तथा सहायक के रूप में रमणीक रैना और किशन केवट सहित संघ के अन्य प्रमुख सदस्य व खेल प्रेमी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
राजेश सिन्हा, 8319654988

