संविधान दिवस पर विवेकानंद महाविद्यालय में व्याख्यानमाला आयोजित, विद्यार्थियों को बताई संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की महत्ता से
मनेंद्रगढ़।संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मनेंद्रगढ़ में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर श्रावणी चक्रवर्ती की अध्यक्षता में राजनीति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदेमातरम एवं राज्य गीत द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय श्री यशवंत वासनिक, अध्यक्ष विधिक सेवा समिति एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार स्तंभ है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान में निहित मूल्यों को समझने तथा अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि श्री लोकेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अपने संबोधन में कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। विधिक जागरूकता के माध्यम से समाज में न्याय एवं समानता की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा कानून का सम्मान करने की प्रेरणा दी।
श्री राकेश सिंह सोरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने कहा कि संविधान की मूल भावना सामाजिक न्याय और समानता पर आधारित है। लोकतंत्र की सफलता तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करे।
श्री सुनीत नायक, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा।
खबर जागरण न्यूज(देश की आवाज)
