जिले के हर गांव में गूंजा उल्लास मेला, नवभारत साक्षरता अभियान को मिली नई ऊर्जा
(गणतंत्र दिवस पर शिक्षा का महापर्व)
एमसीबी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में शिक्षा और जागरूकता का अनूठा उत्सव देखने को मिला। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अंकिता सोम शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के तीनों विकासखंडों के समस्त ग्रामों एवं वार्डों में उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत भव्य उल्लास मेला आयोजित किया गयज्ञं उल्लास मेला का मुख्य उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नवसाक्षर एवं असाक्षर महिला-पुरुषों में शिक्षा के प्रति रुचि जागृत करना तथा उन्हें बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के साथ वित्तीय, डिजिटल, कानूनी, स्वास्थ्य साक्षरता और जीवन कौशल से जोड़ना रहा। मेले में शिक्षा को सरल एवं रोचक बनाने हेतु रिंग फेंको, वर्ण पहचानो, उंगली दौड़, जोड़ मशीन, जोड़ी मिलाओ तथा सुरीली कुर्सी जैसी गतिविधियों पर आधारित स्टॉल लगाए गए, जिनमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम शर्मा द्वारा जिले के सभी ग्रामों में शत-प्रतिशत उल्लास मेला आयोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अमले को सक्रिय किया गया। कार्यक्रम की सतत निगरानी हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जहां से फोटोग्राफ एवं वीडियो के माध्यम से आयोजन की रिपोर्टिंग की गई। साथ ही 26 जनवरी 2026 तक सभी ग्रामों में असाक्षरों का शत-प्रतिशत सर्वे कर वेब पोर्टल पर समय-सीमा में प्रविष्टि पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
राजेश सिन्हा 8319654988


