केंद्रीय बजट से हर परिवार और क्षेत्र के पास कमाई के पर्याप्त संसाधन और मौके उपलब्ध होंगे..चम्पा देवी पावले
मनेन्द्रगढ़:आज संसद में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे जनहितैषी, विकासोन्मुख और सर्वसमावेशी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के हर वर्ग-किसान, युवा, महिला, गरीब और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
श्रीमती पावले ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बजट के माध्यम से आर्थिक मजबूती, रोजगार सृजन और सामाजिक उत्थान को प्राथमिकता दी है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा।उन्होंने कहा कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में विशेष प्रावधान,युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की योजनाएँ,महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु नई योजनाएँ और आर्थिक सहायता शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट में वृद्धि सड़क, रेल और आवास सहित इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष जोर स्टार्टअप, लघु एवं मध्यम व्यापारियों को प्रोत्साहन,
मध्यम वर्ग को आयकर में राहत
गरीब एवं कमजोर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार होगा।इस बजट से हर परिवार और क्षेत्र के पास कमाई के पर्याप्त संसाधन औऱ मौके उपलब्ध होंगे।
जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट एमसीबी जिले सहित पूरे देश के विकास को नई गति देगा और आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगा।
राजेश सिन्हा 8319654988
