महंत के गढ़ में भूपेश बघेल की एंट्री, मनेंद्रगढ़ में सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म।
राजकुमार केसरवानी के घर पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन से सियासी हलचल तेज, क्या मनेंद्रगढ़ विधानसभा में नए राजनीतिक समीकरण बनाने की तैयारी?
मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ विधानसभा को लंबे समय से डॉ चरणदास महंत का मजबूत राजनीतिक प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता रहा है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मनेंद्रगढ़ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी के निवास पर पहुंचना राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है।
भूपेश बघेल के इस दौरे को महज एक सामान्य मुलाकात के रूप में नहीं देखा जा रहा है, बल्कि इसे क्षेत्रीय राजनीति में नए समीकरणों की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। खासकर मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में महंत परिवार के लंबे समय से रहे राजनीतिक प्रभाव के बीच भूपेश बघेल की यह दस्तक कई सवाल खड़े कर रही है।
राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में अब यह सवाल है कि क्या भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अपनी अलग राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं? क्या राजकुमार केसरवानी के निवास पर उनकी मौजूदगी महंत परिवार के प्रभाव वाले राजनीतिक क्षेत्र में कांग्रेस के भीतर नए समीकरणों की शुरुआत का संकेत है?
हालांकि इस होने वाली मुलाकात के पीछे कोई राजनीतिक रणनीति है या यह केवल व्यक्तिगत सौजन्य भेंट होगी, इस पर दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। लेकिन इतना जरूर है कि कल होने वाला पूर्व मुख्यमंत्री का यह दौरा मनेंद्रगढ़ की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मुलाकात केवल एक शिष्टाचार भेंट बनकर रह जाती है या आने वाले दिनों में मनेंद्रगढ़ विधानसभा की कांग्रेस राजनीति में नए समीकरणों और शक्ति संतुलन की कहानी लिखती है।
खबर जागरण न्यूज(देश की आवाज)

