मनेन्द्रगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का मंडल प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ
मनेन्द्रगढ़, एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन आर.के. पैलेस, नागपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले द्वारा भाजपा का ध्वज फहराकर किया गया। इसके पश्चात भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और उनका एकात्म मानववाद का दर्शन भारतीय जनता पार्टी की मूल प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ संगठन की कार्यपद्धति, नीति और सिद्धांतों से भी परिचित कराते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान और अनुभव को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर मंच पर वर्ग प्रभारी श्रीमती सरोज यादव, सह प्रभारी रामचरित द्विवेदी, जिला महामंत्री द्वारिका जायसवाल एवं आशीष मजूमदार, जिला उपाध्यक्ष संजय राय, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश अग्रवाल, जिला प्रवक्ता जमुना पांडे, जिला पंचायत सदस्य उजित नारायण सिंह, आईटी सेल संयोजक अरविन्द अग्रवाल, सह मीडिया प्रभारी राम शंकर सिंह तथा श्याम बिहारी जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें संगठन की कार्यप्रणाली, भाजपा की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जा रही है। वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुनीम सिंह, धनेस यादव, जय सिंह, रामसजीवन साहू प्रदेश कार्यसमिति ओबीसी, जीतेन्द्र राय, बाल गोविन्द,श्रीमती कन्या कुमारी, दिनेश यादव, मंडल महामंत्री अमित राय एवं रजबल सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नील कमल, गणेश रवि सहित मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण वर्ग का संचालन धनेस यादव द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। दो दिवसीय इस मंडल प्रशिक्षण वर्ग का समापन शुक्रवार 13 मार्च को होगा, जिसमें विभिन्न विषयों पर अंतिम सत्र आयोजित किए जाएंगे तथा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।
राजेश सिन्हा,8319654988



