महिलाओं की तरक्की विष्णु सुशासन में पक्की
रक्षाबंधन से पहले खाते में पहुंची महतारी वंदन की 31वीं किस्त, सीमा के चेहरे पर खिली मुस्कान
एमसीबी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मातृशक्ति सम्मान समारोह-2026 में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 67.28 लाख महिलाओं के खातों में ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की। रक्षाबंधन से पहले खाते में पहुंची इस सहायता राशि से प्रदेश की महिलाओं में खुशी का माहौल है।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम हर्रा निवासी सीमा भी महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि 31वीं किस्त की राशि खाते में पहुंचने से इस बार रक्षाबंधन का त्योहार और भी उत्साह एवं खुशी के साथ मनाने का अवसर मिला है।
सीमा ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व है। त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिलने से राखी, मिठाई और फल सहित अन्य आवश्यक सामान खरीदने में सुविधा होगी। वह प्राप्त राशि का उपयोग रक्षाबंधन की तैयारियों में करेंगी और परिवार के साथ खुशी से त्योहार मनाएंगी।
आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती महिलाएं
सीमा ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है। इससे उन्हें अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए परिवार पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ता। उनके अनुसार, त्योहार के अवसर पर मिली यह राशि आर्थिक सहयोग के साथ महिलाओं के आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है।
“विष्णु भैया के प्रति हृदय से आभार”
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि मिलने पर सीमा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल है। रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से उनके परिवार की त्योहार की खुशियां और बढ़ गई हैं।
खुशियों से जुड़ता विकास का विश्वास
सीमा की कहानी बताती है कि जब शासन की योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचता है, तो उसका असर केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार की खुशियों और महिलाओं के आत्मविश्वास से भी जुड़ जाता है।
रक्षाबंधन से पहले खाते में पहुंची महतारी वंदन योजना की राशि ने सीमा के परिवार के लिए त्योहार की तैयारियों को आसान बनाया और उनके चेहरे पर मुस्कान लाई। राखी के पवित्र रिश्ते, भरोसे के मजबूत साथ और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की यह कहानी यही संदेश देती है
“महिलाओं की तरक्की, विष्णु सुशासन में पक्की।”
राजेश सिन्हा, 8319654988

