सरगुजा ओलंपिक में एमसीबी का शानदार प्रदर्शन, 26 पदकों पर कब्जा
एमसीबी। संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 में एमसीबी जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 26 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन 21 मार्च से 23 मार्च 2026 तक अंबिकापुर में किया गया, जिसमें जिले ने 8 स्वर्ण, 14 रजत और 4 कांस्य पदक हासिल कर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किया गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। समापन अवसर पर भारतीय फुटबॉल के दिग्गज भाइचुंग भूटिया की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया।
स्वर्ण पदक विजेता
टी होमेश्वर राव (100 मीटर दौड़), कुमारी अनिता सिंह (भाला फेंक), आनंद कुमार (ऊंची कूद), कुमारी आराधना मार्को (कराते), सीमा सिंह (62 किग्रा कुश्ती), कबड्डी जूनियर बालक-बालिका टीम, कबड्डी सीनियर बालक टीम सहित कुल 8 स्वर्ण पदक।
रजत पदक विजेता
कुमारी अनिता यादव (100 मीटर), कुमारी सुमन (200 मीटर), बलराम चौधरी (भाला फेंक), कुमारी पार्वती (थ्रो), विकास (गोला फेंक), अफशिवा टोप्पो (कराते), प्रदीप (68 किग्रा कुश्ती), मुनमुन कुजूर (महिला कुश्ती 68 किग्रा), नितिन (बैडमिंटन एकल), कुमारी आयशा (जूनियर एकल), कुमारी अंकित यादव (सीनियर एकल), निकिता थापा-इशिका (युगल), साहिल यादव-शशांक (युगल), बास्केटबॉल जूनियर महिला टीम सहित कुल 14 रजत पदक।
कांस्य पदक विजेता
सुरेंद्र सिंह (कराते 67 किग्रा), शनि लुइश (कुश्ती 57 किग्रा), कंचन सिंह (ऊंची कूद), शिवम, मुकेश एवं चंदन (तीरंदाजी) सहित कुल 4 कांस्य पदक।
एमसीबी कलेक्टर श्री डी. वेंकट राहुल ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें। वहीं जिला खेल अधिकारी विनोद जायसवाल ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की।
एमसीबी जिले की इस उपलब्धि ने पूरे संभाग में खेल प्रतिभाओं की ताकत को एक बार फिर साबित कर दिया है।
राजेश सिन्हा,8319654988
