जिला कांग्रेस कमेटी में नई नियुक्तियां, स्वप्निल सिन्हा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
स्वनिल सिन्हा को जिला प्रवक्ता एवं प्रशासनिक कार्य की बड़ी जिम्मेदारी मिली
एमसीबी। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति को प्रदेश स्तर से मंजूरी मिल गई है। जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अंतिम मुहर लगा दी है।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में गठित जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी में संगठन को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इसमें स्वप्निल सिन्हा को उनकी सक्रियता को देखते हुए जिला प्रवक्ता के साथ प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं भावेश जैन को प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी, चंद्रिका दास और शिवम प्यासी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इन सभी नामों के प्रस्ताव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु ने अनुमोदित कर दिया है, जिसके बाद अब सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वप्निल सिन्हा ने संगठन का आभार जताया और कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
वहीं जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित होगा।
राजेश सिन्हा, 8319654988

