जिला शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 9वीं और 11वीं परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से 6 अप्रैल तक संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी रामप्रकाश मिरे ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ई संवर्ग मनेन्द्रगढ़ में बनाए गए परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा कक्षों का जायजा लिया तथा मूलभूत सुविधाओं, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा संचालन की पारदर्शिता और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं सुचारू एवं दुरुस्त पाई गईं तथा परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होती मिली।
वहीं, कक्षा 12वीं ओपन स्कूल परीक्षा 2026 के अंतर्गत गृह विज्ञान एवं व्यावसायिक शिक्षा विषय की परीक्षा भी संपन्न हुई, जिसमें कुल 24 विद्यार्थियों में से 18 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी ने केन्द्र प्रभारी एवं स्टाफ को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
राजेश सिन्हा,8319654988

