मनेन्द्रगढ़ में भारत स्काउट गाइड ने शुरू किया प्याऊ, राहगीरों को मिल रहा शीतल जल
मनेन्द्रगढ़। गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत स्काउट गाइड मनेन्द्रगढ़ जिला संघ द्वारा जनसेवा की अनूठी पहल करते हुए प्याऊ की शुरुआत की गई है। राज्य आयुक्त के निर्देशानुसार 26 मार्च से पूरे छत्तीसगढ़ में जनसहयोग एवं व्यापारिक संस्थानों के सहयोग से प्याऊ प्रारंभ किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़ जिला संघ द्वारा जिला संगठन आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी आर. पी. मिरे के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ़ परिसर में प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य अर्चना वैष्णव, व्याख्याता टी. विजय गोपाल राव, राजीव सोनी, दिलीप जायसवाल, संतोषी, संतोष यादव, विकासखंड सचिव जितेन्द्र सिंह, जिला कब प्रशिक्षक राजेंद्र मिश्रा एवं अजय कुमार सहित स्काउट-गाइड की छात्राएं उपस्थित रहीं।
प्याऊ में राहगीरों को गुड़ और शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिल रही है। इस पहल की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।
राजेश सिन्हा,8319654988


