सीबीएससी 10वीं में नमन श्रीवास्तव का शानदार प्रदर्शन, 94.8% अंक हासिल
मनेंद्रगढ़।एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ की पुरानी बस्ती निवासी होनहार छात्र नमन श्रीवास्तव ने सीबीएसई (CBSC) 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे जिले में गर्व और खुशी का माहौल है।
नमन वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय झगराखांड एमसीबी के छात्र हैं, जहां उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि समर्पण और लगन से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।
नमन के पिता डॉ. निशांत श्रीवास्तव और माता डॉ. वर्षा श्रीवास्तव दोनों ही चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं। माता-पिता के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने नमन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नमन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता और नियमित पढ़ाई को दिया है। उनकी इस कामयाबी से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
नमन श्रीवास्तव की यह सफलता न केवल उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर इशारा करती है, बल्कि पूरे एमसीबी जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।
राजेश सिन्हा,8319654988
