जिला कांग्रेस कमेटी के नवीन जिला कार्यालय का हुआ शुभारंभ
राजेश सिन्हा,8319654988
मनेंद्रगढ़/एमसीबी।आज मनेंद्रगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी के नवीन जिला कार्यालय का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं पार्टी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीमती इंदिरा सेंगर, श्री रमेश चंद्र सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, जिला पंचायत सदस्य राजेश साहू, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी श्री रमेश चंद्र सिंह के जन्मदिन पर सभी ने उन्हें मिठाई खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रफीक मेमन, बलबीर सिंह, श्रीमती पूनम सिंह, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मरावी, आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष शरण सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण रामनरेश पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शहरी सौरव मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि गोपाल गुप्ता, निखिल यादव, राजकुमार जैन, रुक्मिणी खोबरागढ़े,शोभना वर्मा, राजाराम कोल, फालगो प्रसाद त्रिपाठी, रामा यादव,जगदीश मधुकर, विजय सिंह, अमित दास, पिंटू भास्कर शुद्धु लाल वर्मा, दीपक श्रीवास्तव, के.डी. भाई, अकरम मंसूरी, भावेश जैन, गोपाल यादव, रंजन सिंह, अमर सिंह, अज्जू कुमार रवि, गिरधर जायसवाल, रंजन शर्मा, जगरनाथ, विक्की दत्ता, नंदकिशोर भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खबर जागरण न्यूज (देश की आवाज)एमसीबी
