oplus_2228224
आमाखेरवा में सड़क पर जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी, सेंट्रल हॉस्पिटल जाने वाले मरीज भी हो रहे प्रभावित
राजेश सिन्हा,8319654988
मनेंद्रगढ़/एमसीबी। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा स्थित खान बचाव केंद्र के मुख्य गेट के सामने सड़क पर जलभराव होने से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया है, जिससे राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी मार्ग से बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इसी रास्ते पर स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल आने-जाने वाले मरीजों, उनके परिजनों और एंबुलेंस को भी जलभराव के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर भरे पानी के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों ने इस स्थिति के लिए नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि समय रहते जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं किए जाने से हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है।
लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, नालियों की नियमित सफाई कराई जाए तथा सड़क से पानी की निकासी की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता और मरीजों को राहत मिल सके।
खबर जागरण न्यूज (देश की आवाज) एमसीबी
