कल शाम दीपों से दमकेगा जिले का हर घर, मिलेगा आशीर्वाद का उजाला
मनेन्द्रगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के सम्मान में 17 सितंबर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिलेभर में घरों, तालाबों, सरोवरों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की जाएंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले के नेतृत्व में अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से व्यापक जनभागीदारी की अपील की गई है। अभियान को लेकर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के सम्मान में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान को जिले में व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल दीप प्रज्वलित करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के स्नेह, सम्मान एवं शुभकामनाओं को व्यक्त करने का अवसर है।
चंपा देवी पावले ने पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे 17 सितंबर की शाम अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर इस अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर तक प्रत्येक घर में दीप जलाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पूरा जिला एक साथ रोशनी से जगमगा उठे।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया जा रहा है। पंचायतों एवं स्थानीय स्तर पर घर-घर दीप पहुंचाने की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। मनेन्द्रगढ़, खड़गवां, भरतपुर, मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के साथ-साथ चिरमिरी, पसौरी और केल्हारी सहित जिले के विभिन्न इलाकों में भी अभियान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर की शाम जिले के हर घर में दीप प्रज्वलित हों और सामूहिक रूप से रोशन दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं का संदेश पहुंचे, यही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
राजेश सिन्हा,8319654988

