साहित्य का राष्ट्रीय सम्मान: गिरीश पंकज को मिलेगा नई धारा 2026 का राष्ट्रीय साहित्यिक सम्मान
मनेन्द्रगढ़-रायपुर। साहित्य के क्षेत्र में मनेन्द्रगढ़ के लिए गौरव का एक और महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। मनेन्द्रगढ़-रायपुर निवासी सुप्रसिद्ध साहित्यकार गिरीश पंकज को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ‘नई धारा 2026’ राष्ट्रीय साहित्यिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान उन्हें आगामी नवंबर माह में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। साहित्य के क्षेत्र में गिरीश पंकज की उल्लेखनीय एवं दीर्घकालीन योगदान को देखते हुए उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान दिया जाना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
गिरीश पंकज साहित्य जगत में अपनी विशिष्ट लेखन शैली और रचनात्मक योगदान के लिए जाने जाते हैं। उनके सम्मान की खबर से साहित्य प्रेमियों, लेखकों और मनेन्द्रगढ़ अंचल के लोगों में खुशी का माहौल है।
मनेन्द्रगढ़ की साहित्यिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाई
‘नई धारा 2026’ जैसा राष्ट्रीय साहित्यिक सम्मान मनेन्द्रगढ़ की साहित्यिक प्रतिभा और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने वाली उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। गिरीश पंकज को मिलने वाला यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत साहित्यिक सफर की उपलब्धि है, बल्कि पूरे मनेन्द्रगढ़ अंचल के लिए गर्व का विषय है।
राजेश सिन्हा,8319654988

