शासकीय प्राथमिक शाला पुरानी लेदरी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ
राजेश सिन्हा 8319954988
एमसीबी। “नशा मुक्त भारत के लिए युवा” थीम पर शासकीय प्राथमिक शाला पुरानी लेदरी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोंगापानी के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ आज दिनांक 2701/2026 को हर्षोल्लास के साथ किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र सिंह राणा अध्यक्ष नगर पंचायत नई लेदरी एवमं विशिष्ट अतिथि श्री संतोष कुमार राय अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति खोंगापानी पार्षद श्रीमती रानी वियार जी , श्री विकास दीवान जी श्री विमल जैन जी श्री राकेश मंडल जी शा उच्चतर मा विद्यालय खोंगापनी के प्राचार्य महोदया श्रीमती सुषमा टोप्पो ,श्रीमती मधु कश्यप वरिष्ठ व्याख्याता, डॉ अमूल्य चंद्र झा शैक्षिक समन्वयक नई लेदरी,श्री गुरु प्रसाद चौधरी शैक्षिक समन्वयक खोंगापानी,श्री राम साहू प्रधान पाठक शा मा शा खोंगापानी, श्री कलीराम श्रीवास व्याख्याता हाई स्कूल नई लेदरी, श्री हरिदास सिंह प्रधान पाठक शा प्रा शा पुरानी लेदरी शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र सिंह राणा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिविर की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
सात दिवसीय इस शिविर के अंतर्गत नशा मुक्ति से संबंधित कार्यक्रम,स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता, श्रमदान तथा सामुदायिक सेवा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री शिव कुमार चौधरी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को भी सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया।

