सहयोग केन्द्र में 32 आवेदनों का त्वरित समाधान किया गया
राजेश सिन्हा 8319654988
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के मार्गदर्शन में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय के सहयोग केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान प्रदेश महामंत्री द्वय अखिलेश सोनी व डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने व प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी उपस्थित रहे।
बाद में मीडिया से चर्चा में मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि हमारी सरकार कार्यकर्ताओं और जनता की सरकार है। ‘सहयोग केंद्र’ एक ऐसा माध्यम है जहाँ शासन और संगठन के बीच की दूरी कम
