शासकीय विवेकानंद स्नाकोत्तर महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ की वार्षिक पत्रिका ‘विवेकसुधा’ का भव्य विमोचन
मनेन्द्रगढ़। शासन के स्वास्थ्य मंत्री के करकमलों द्वारा महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘विवेकसुधा’ का भव्य विमोचन उनके गृहग्राम स्थित कार्यालय में गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह अवसर महाविद्यालय परिवार के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. श्राबनी चक्रवर्ती के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने पत्रिका के प्रकाशन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की वार्षिक पत्रिकाएं विद्यार्थियों को अपनी सृजनात्मकता, वैचारिक अभिव्यक्ति और साहित्यिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ रचनात्मक विकास भी उतना ही आवश्यक है और इस दिशा में महाविद्यालय का प्रयास सराहनीय है।
प्राचार्य प्रो. चक्रवर्ती ने पत्रिका प्रकाशन में सहयोग देने वाले सम्पादकीय मंडल, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘विवेकसुधा’ केवल एक वार्षिक पत्रिका नहीं, बल्कि महाविद्यालय की बौद्धिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रतिबिंब है।
विमोचन समारोह में उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने पत्रिका की सम्पादकीय गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा की। इस अवसर को महाविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया।
स्थित महाविद्यालय में इस उपलब्धि से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया तथा इसे उनके लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।
राजेश सिन्हा 8319654988

