ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर द्वारा पराडोल, बंजी एवं बुंदेली में कार्यकारिणी गठन बैठकें सम्पन्न
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिश्रा के नेतृत्व में हुई बैठक
मनेंद्रगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के तत्वाधान में ग्राम पंचायत पराडोल, बंजी एवं बुंदेली में संगठन सुदृढ़ीकरण एवं कार्यकारिणी गठन को लेकर विस्तृत बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ स्तर तक विस्तार करने, गांवों की जनसमस्याओं पर चर्चा करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने पर गंभीर मंथन किया गया।
बैठकों को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को हर गांव और हर बूथ तक मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है इसलिए हम गांव में रहने वाले अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उनको पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। आने वाले समय में जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा जनहित के विषयों पर संघर्ष तेज किया जाएगा।
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमीर सिंह श्याम ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गांव-गांव पहुंचकर कार्यकारिणी गठन करना तथा स्थानीय लोगों को संगठन में शामिल करना एक अत्यंत सराहनीय और सकारात्मक पहल है। इससे गांव के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और संगठन को नई मजबूती मिली है।
झगराखांड मंडलम अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि ब्लॉक नेतृत्व का स्वयं गांवों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से मिलना लोकतांत्रिक सोच का परिचायक है। संगठन गठन की प्रक्रिया में गांव के लोगों को शामिल करना एक बहुत अच्छी पहल है, जिससे कांग्रेस का आधार और अधिक सशक्त होगा।
बैठकों में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमीर सिंह श्याम, झगराखांड मंडलम अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, जनपद सदस्य सीता देवी आयाम, बंजी सरपंच देव कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, उमेंद्र सिंह, चन्द्र भान सिंह, शिवनाथ सिंह, कुंवर सिंह, बलवीर सिंह, विनोद चौहान, समयलाल बैगा, सीताराम, हिरदन सिंह, राजकुमार, बलराम, मनीष, राम सिंह, राजू, लल्लू, राम गोपाल यादव, संजय यादव, KD भैया, रमेश सिंह, भावेश जैन, शीतेश्वर सिंह, किशुन सिंह, सुंदर सिंह, शिव सिंह, महिपाल सिंह, भीम सिंह, प्रेम सिंह, जयप्रताप, संजय कुमार, ध्यान सिंह, दीपक सिंह, बलराम मरकाम, बृजराज सिंह, राम प्रताप (पंच), संतोष बाखला (पंच), सोनू यादव (पंच), शिवभजन (पंच), रवि कुर्रे, किशुन यादव, रामप्रकाश, शिवशंकर, गोपाल यादव, प्रेम आयाम, विजय सूर्वंशी, अनुज कुमार सहित अन्य कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठकों के अंत में सभी उपस्थित साथियों की सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। ग्राम के सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का हरसंभव कोशिस किया जाएगा इसके साथ ही जन-जन की आवाज़ को बुलंद करना ही हमारा लक्ष्य है।
राजेश सिन्हा 8319654988
