अधि. मयंक जैन को जिला सहसंयोजक बनाए जाने पर शुभकामनाओं का तांता
मनेन्द्रगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा, जिला एम.सी.बी. के एफ.पी.ओ. (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन) गठन प्रकल्प के अंतर्गत अधिवक्ता मयंक जैन को जिला सहसंयोजक नियुक्त किए जाने पर जिलेभर में हर्ष का वातावरण है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की हैं।
बताया जा रहा है कि अधि. मयंक जैन लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं और किसानों से संबंधित विषयों पर उनकी गहरी समझ रही है। उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए किसान मोर्चा द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। एफ.पी.ओ. गठन प्रकल्प के माध्यम से किसानों को संगठित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उचित बाजार उपलब्ध कराने तथा आधुनिक कृषि से जोड़ने का उद्देश्य रखा गया है।
नवनियुक्त जिला सहसंयोजक मयंक जैन से अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा एवं लगन के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा जिले के किसानों के हित में प्रभावी कार्य करेंगे। शुभचिंतकों ने ईश्वर से कामना की है कि उनके नेतृत्व में यह प्रकल्प सफल हो और किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो।
उनकी नियुक्ति को किसान हित में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे जिले में किसान संगठन और अधिक सशक्त होंगे।
राजेश सिन्हा ,8319654988
