ग्राम पंचायत बंजी को मिली बड़ी सौगात: सांसद ज्योत्सना महंत ने सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपये किए स्वीकृत
मनेंद्रगढ़ ब्लॉक में विकास को मिला नया आयाम, ग्रामवासियों में हर्ष की लहर
मनेंद्रगढ़/एमसीबी। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय एवं सम्माननीय सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत द्वारा अपने सांसद निधि से मनेंद्रगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत बंजी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
यह सामुदायिक भवन गांव के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा। ग्रामवासियों का कहना है कि लंबे समय से ऐसे भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिससे विवाह, बैठक, सामाजिक आयोजन और अन्य सामुदायिक गतिविधियां सुचारू रूप से आयोजित की जा सकें।
सांसद द्वारा स्वीकृत यह राशि ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ग्रामीणों ने सांसद की संवेदनशीलता, दूरदर्शिता और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया है।
ग्रामवासियों ने विश्वास जताया कि सांसद के मार्गदर्शन और सहयोग से क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा तथा आने वाले समय में भी विकास कार्यों को गति मिलती रहेगी।
(रिपोर्ट – राजेश सिन्हा, मनेंद्रगढ़)

