चिरमिरी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयानसंसदीय सचिवों और निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति जल्द
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी)। जिले के चिरमिरी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संसदीय सचिवों और नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सभी नियुक्तियां समय पर की जाएंगी और लंबित नियुक्तियों की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासनिक कार्यों को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा आवश्यक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से संसदीय सचिवों और नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं चल रही थीं।
मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निकायों से जुड़े जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में शासन स्तर पर इन नियुक्तियों को लेकर औपचारिक आदेश जारी किए जा सकते हैं।
राजेश सिन्हा 8319654988
