ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ को मिली नई जिम्मेदारियां, राजेश सिन्हा बने प्रदेश उपाध्यक्ष (मीडिया प्रकोष्ठ)
मनेंद्रगढ़/छत्तीसगढ़। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ग्लोबल कायस्थ के राष्ट्रीय सचिव श्री बृजभूषण श्रीवास्तव की अनुशंसा पर तथा राष्ट्रीय महासचिव नवीन कुमार (ग्लोबल कास्ट कॉन्फ्रेंस) की सहमति से राजेश सिन्हा को मीडिया प्रकोष्ठ, ग्लोबल कॉन्फ्रेंस छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इसी क्रम में डॉक्टर निशांत श्रीवास्तव को ग्लोबल कास्ट कॉन्फ्रेंस छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि विकास श्रीवास्तव को ग्लोबल कॉन्फ्रेंस छत्तीसगढ़ का प्रदेश सह-सचिव बनाया गया है।
ग्लोबल कॉन्फ्रेंस नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन हित में सक्रिय रूप से कार्य करने एवं समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।
इन नियुक्तियों से संबंधित परिवारों एवं समाजजनों में हर्ष का माहौल है। शुभचिंतकों ने आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त पदाधिकारी समाज के हित में प्रभावी भूमिका निभाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
