oplus_2228224
सुबह की सैर बनी खुशी का कारण, मुनगा तोड़कर स्थानीय लोगों ने बांटी मुस्कान
मनेंद्रगढ़। सुबह की ताज़ी हवा में सैर करने निकले स्थानीय लोगों के लिए आज का दिन खास बन गया, जब रास्ते में शंभू शरण लाल (भोले बाबा) के घर के सामने लगे मुनगा (सहजन) के पेड़ ने सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी। टहलते-टहलते जब समूह की नजर हरे-भरे मुनगा के पेड़ पर पड़ी, तो सभी ने मिलकर मुनगा तोड़ा और बड़े ही प्रेमपूर्वक उसे आपस में बांट लिया।
इस दौरान बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी में खासा उत्साह देखने को मिला। खास बात यह रही कि इस छोटे से पल ने सभी के बीच अपनापन और खुशी का माहौल बना दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुनगा न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है, इसलिए इसे पाकर सभी बेहद खुश नजर आए।
सुबह की यह सैर केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रही, बल्कि आपसी भाईचारे और खुशी का संदेश भी दे गई। ऐसे छोटे-छोटे पल ही जीवन में बड़ी खुशियां लेकर आते हैं, जिसे आज इन स्थानीय लोगों ने खुलकर महसूस किया।
राजेश सिन्हा,8319654988
