मनेन्द्रगढ़ नर्सिंग महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु ₹868.35 लाख की मिली स्वीकृति
दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का संकल्प: श्याम बिहारी जायसवाल
राजेश सिन्हा,8319654988
मनेंद्रगढ़ एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ (जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी) के भवन निर्माण के लिए 868.35 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि में मनेंद्रगढ़ में नर्सिंग की बुनियादी पाठ्यक्रम से लेकर लोक स्वास्थ्य एकीकरण के तहत भवन मद शामिल है।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि “नर्सिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इस महाविद्यालय के भवन निर्माण से मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के स्थानीय युवाओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा घर के पास ही मिल सकेगी। इससे न केवल अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित की जाए।” उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
खबर जागरण न्यूज (देश की आवाज) एमसीबी


