मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज को NMC से 50 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति, पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने दी बधाई
राजेश सिन्हा,8319654988
मनेंद्रगढ़। मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा 50 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति मिलने पर पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने इसे एमसीबी जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के सतत प्रयासों तथा तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ था। अब राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से 50 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति मिलना इस महत्वाकांक्षी परियोजना के साकार होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से एमसीबी जिले के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
गुलाब कमरों ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के विकास और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री तथा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने विश्वास जताया कि मेडिकल कॉलेज के संचालन से एमसीबी जिले के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे तथा क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने घर के नजदीक ही मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
खबर जागरण न्यूज(देश की आवाज)एमसीबी
