सेवानिवृत्त शिक्षकों का भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ ने किया सम्मान
12 शिक्षकों को शाल, श्रीफल, डायरी एवं पेन भेंटकर किया गया सम्मानित
मनेंद्रगढ़। जनपद सभागार के ऊपर स्थित सभाकक्ष में 6 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला एमसीबी के तत्वावधान में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले 12 शिक्षकों का शाल, श्रीफल, डायरी एवं पेन भेंटकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा के मुख्य आतिथ्य तथा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोपाल प्रसाद बुनकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह एवं नगर मंडल मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष रोहित वर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में सेवानिवृत्त प्राचार्य एसके शर्मा, एमएल श्रीवास्तव एवं रामकिशोर श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त व्याख्याता व्हीएस पांडे, सुदर्शन प्रसाद गुप्ता, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव एवं संतोष कुमार गुप्ता, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका श्रीमती रोजलीन बेंजामिन, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जेएस सिंह एवं प्रशांत कुमार तिवारी, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका श्रीमती किरण पाठक तथा शिक्षक रुद्र प्रताप सिंह राणा शामिल रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आदित्य राज डेविड, आलोक जायसवाल, विवेक अग्रवाल, संजीव सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता सहित भाजपा एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश उपाध्याय ने किया। इस दौरान शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक अमृतलाल तिवारी एवं ऋषि राज श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अशोक नाविक, जिला कार्यालय प्रभारी गणेश प्रसाद साहू, जिला मीडिया प्रभारी एसडी द्विवेदी, जिला मीडिया सह प्रभारी रघुपति प्रसाद नवैत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोहर लाल खियानी, जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सुमित्रा देवी प्रभाकर एवं आरसी राजवाड़े उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिला सहसंयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ अमृतलाल तिवारी ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।
राजेश सिन्हा,8319654988

