जनसेवा की मिसाल: वार्ड 10 की बुजुर्ग महिला को पार्षद दिलीप सिंह ने भेंट किया श्रवण यंत्र
एमसीबी। नगर पंचायत झगराखांड के वार्ड क्रमांक 10 में जनसेवा और संवेदनशीलता की एक सराहनीय पहल सामने आई है। वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद श्री दिलीप सिंह द्वारा वार्ड की निवासी श्रीमती कमला राय को कान की मशीन (श्रवण यंत्र) प्रदान किया गया।
श्रवण यंत्र मिलने से श्रीमती कमला राय को सुनने में काफी सहूलियत मिलेगी और वे अपने दैनिक जीवन में लोगों से बेहतर संवाद कर सकेंगी। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए की गई इस पहल को वार्डवासियों ने सराहनीय कदम बताया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि उमेश जायसवाल सहित वार्डवासी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने पार्षद दिलीप सिंह के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जरूरतमंद लोगों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को समझते हुए सहयोग करना समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
वार्ड क्रमांक 10 में श्रवण यंत्र वितरण की यह पहल केवल एक उपकरण प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी दर्शाती है। जनसेवा के ऐसे प्रयास निश्चित रूप से समाज में आपसी सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।
राजेश सिन्हा,8319654988

