अंबिकापुर की बैठक में एमसीबी की सियासी दस्तक, भूपेश बघेल से हाफिज मेमन और स्वप्निल सिन्हा की मुलाकात
युवा कांग्रेस चुनाव के बीच पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला प्रवक्ता की मुलाकात ने बढ़ाई संगठनात्मक चर्चाएं
मनेन्द्रगढ़। अंबिकापुर में चल रहे कांग्रेस के संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के बीच एमसीबी जिले से जुड़े कांग्रेस नेताओं की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात चर्चा में आ गई है। एमसीबी जिला युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाफिज मेमन और जिला प्रवक्ता एवं पार्षद स्वप्निल सिन्हा ने अंबिकापुर में दानिश रफीक के निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान युवा नेता शिवम सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।
मुलाकात ऐसे समय हुई है जब छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का सांगठनिक चुनाव चल रहा है। ऐसे में बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी प्रक्रिया को लेकर हुई चर्चा को लेकर कांग्रेस के स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
तस्वीर सामने आने के बाद बढ़ी चर्चा
मुलाकात की तस्वीरें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यम से सामने आने के बाद इस बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और बढ़ गई। अंबिकापुर में कांग्रेस के संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन से जुड़े विषयों पर मंथन चल रहा है।
यूथ कांग्रेस चुनाव ने बढ़ाई सक्रियता
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सत्येंद्र चेलक और शैलेन्द्र बंजारे के नाम प्रमुख रूप से चर्चा में रहे हैं। दोनों के नामांकन को लेकर सितंबर में चुनाव प्रक्रिया के दौरान विवाद और बाद में स्पष्टीकरण के बाद नामांकन बहाल होने की खबरें भी सामने आई थीं। ऐसे में मतदान प्रक्रिया के दौरान एमसीबी के पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाफिज मेमन और वर्तमान जिला प्रवक्ता स्वप्निल सिन्हा की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि मुलाकात के आधार पर किसी उम्मीदवार के समर्थन या चुनावी परिणाम को लेकर निष्कर्ष निकालना फिलहाल जल्दबाजी होगी। अंबिकापुर में चल रहे प्रशिक्षण शिविर, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी और समानांतर रूप से जारी युवा कांग्रेस चुनाव ने सरगुजा संभाग की कांग्रेस राजनीति में गतिविधियां बढ़ा दी हैं। अब संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही तस्वीर और स्पष्ट होगी।
राजेश सिन्हा,8319654988

