मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
चोरी की दो बाइक बरामद, कुल कीमत करीब 1.10 लाख रुपये
मनेन्द्रगढ़ एमसीबी। सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को लेकर प्रार्थियों द्वारा सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 217 एवं 218/2026, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने संदेहियों से पूछताछ करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर राजेन्द्र महतो और देवेन्द्र भंडारकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG 16 CD 1209, जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये तथा पल्सर क्रमांक CG 12 BU 9276, जिसकी अनुमानित कीमत 70 हजार रुपये है, बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में राजेन्द्र महतो (38 वर्ष), पिता स्व. रमेश महतो, निवासी वार्ड क्रमांक 03, सेंट्रल स्कूल के पीछे रेलवे कॉलोनी, मनेन्द्रगढ़ तथा देवेन्द्र भंडारकर (34 वर्ष), पिता स्व. खुदराम भंडारकर, निवासी वार्ड क्रमांक 08, आरपीएफ बैरक के पीछे, मनेन्द्रगढ़ शामिल हैं। दोनों आरोपियों को 17 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, पीएसआई सोनू, पीएसआई विकास, पीएसआई भरत सहित हेड कांस्टेबल राजेश, रवि, राजकुमार, कांस्टेबल प्रमोद एवं प्रदीप एक्का की भूमिका रही। पुलिस द्वारा चोरी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
राजेश सिन्हा,8319654988

