चीन में साइंटिस्ट रहे डॉ नीरज , राष्ट्र सेवा की भावना से लौट आए हिंदुस्तान,
स्वदेश वापसी से झूम उठा मनेद्रगढ़
मनेद्रगढ़। चीन में साइंटिस्ट नौकरी छोड़कर , अपने वतन वापस आना यह अपनी मातृभूमि के प्रति डॉ नीरज श्रीवास्तव का अद्भुत त्याग और राष्ट्र भक्ति का एक अनुपम उदाहरण है-
उत्ताशय के विचार- छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) संजय अग्रवाल, – योग साधक सम्मेलन एवं और सुर संध्या कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के आसंदी से विचार व्यक्त कर रहे थे। मनेद्रगढ़ निवासी सेवा निवृत वरिष्ठ प्राचार्य मुन्नालाल श्रीवास्तव के पुत्र डा नीरज श्रीवास्तव के चीन में साइंटिस्ट के पद पर एक अच्छे पैकेज में काम कर रहे थे, पर उनका मन स्वदेश और पिता के सानिध्य में रहकर में सेवा करने का था। इसलिए डॉ नीरज श्रीवास्तव ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर में बतौर प्राध्यापक , पद को ज्वाइन कर लिया।
डॉ नीरज के स्वदेश वापसी एवं सेवानिवृत्त पिता के सानिध्य में रहकर विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में प्राध्यापक पद पर नियुक्ति के परिपेक्ष्य में भव्य आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल के अतिरिक्त लायंस क्लब के सचिव समाजसेवी डीके श्रीवास्तव, योग समिति के संरक्षक सेवानिवृत्ति प्राचार्य मुन्नालाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ योग जिला प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय, वरिष्ठ नागरिक एवं योग साधक पवन पोद्दार, जिले के प्रमुख योग समिति के पदाधिकारी,
सुप्रसिद्ध गायक मनजीत सिंह, वार्ड पार्षद एवं और सुर कोकिला सुनैना विश्वकर्मा, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला समिति के पदाधिकारी, योग साधक एवं साधिकाएं उपस्थित थे।
अपने वक्तव्य में योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा- भारत में ऐसे काम उदाहरण मिलते हैं जब कोई युवा विदेश से वापस अपने हिंदुस्तान में रहकर अपनी सेवा करने का लक्ष्य बना लेता है। डॉ नीरज श्रीवास्तव के पिता योग से जुड़े एक वरिष्ठ योग साधक भी हैं, यह योग एवं पिता के संस्कार का ही परिणाम है कि- डॉ नीरज श्रीवास्तव के चीन में रहकर भी , अपने राष्ट्र के प्रति अपना नैतिक कर्तव्य मानकर स्वदेश वापस आ गये हैं।
स्वदेश वापसी पर
योग समिति के सौजन्य से आयोजित और सुर संध्या कार्यक्रम में युवा गायक अनमोल सलूजा, आकाश पोद्दार, हर्षलता खियानी, गायिका और वार्ड पार्षद सुनैना विश्वकर्मा, मनजीत सिंह, मुन्नी श्रीवास्तव, रिंकू देवनाथ, श्रुति पांडे, एम एल श्रीवास्तव, नवल किशोर सिंह, राजेश बुंदेला, आदि ने अपने उत्कृष्ट गायन के द्वारा कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां प्रदान की। इस अवसर पर एमसीबी योग सेवा समिति से वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशि, रूपा पोद्दार, नीलू सिंह, पिंकी सलूजा ,बलवीर कौर, अर्चना अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, विनोद कुमार सोनी सुनील कुमार गुप्ता, विकास कुमार गोयल, विवेक कुमार तिवारी, भैरव प्रसाद केसरवानी, धर्मराज वर्मा, विष्णु प्रसाद कोरी, विश्वजीत पटेल, विमला यादव, नीरज अग्रवाल प्रियंका अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
